Breaking News

बिसौली में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू, उपभोक्ताओं की आशंकाओं पर अफसरों ने किया समाधान

Spread the love

संवाददाता: आई.एम. खान
बिसौली नगर के टंकी रोड स्थित मार्केट में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी आशंकाएं व्यक्त कीं, जिनका मौके पर अधिकारियों ने समाधान किया।
रविवार को उपखंड अधिकारी अमित कुमार एवं अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी के नेतृत्व में बिजली विभाग की ठेकेदार टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद हर माह की पहली तारीख को बिजली बिल स्वतः जनरेट होगा। इससे रीडिंग में गड़बड़ी, अनुमानित बिल और अनावश्यक शिकायतों की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को पूरी पारदर्शिता मिलेगी और वे अपनी बिजली खपत की निगरानी स्वयं कर सकेंगे।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह सुरक्षित और उपभोक्ता हित में हैं। इस दौरान जेई मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव, विकास सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

05 से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the loveसेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की भावना से हों कार्यक्रम, पात्रों तक पहुंचे …

error: Content is protected !!