Breaking News

बिल्सी। दिधौनी गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में रविवार को भव्य कलश यात्रा निकालकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में गांव की छोटी-बड़ी सभी कन्याओं ने डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में भ्रमण किया, जो कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
ग्राम प्रधान रामगोपाल शाक्य ने बताया कि एटा के भरतोली से पधारी शास्त्री बबली किशोरी के मुखारविंद से कथा का गुणगान किया जाएगा। प्रथम दिवस में किशोरी जी ने आत्मदेव, गोकर्ण एवं धुंधकारी की कथा का भावपूर्ण वर्णन प्रस्तुत किया।
भागवत कथा के साथ-साथ सात दिवसीय हवन-यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां दी जा रही हैं। कथा आयोजन में रामप्रकाश, मुकेश शर्मा, सुरजीत, अजयपाल, नितिन सहित अन्य ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!