Breaking News

बिल्सी। नगला डल्लू में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला डल्लू में धार्मिक और शिवभक्ति से परिपूर्ण माहौल बनाने के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानामृत से पहले गांव में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ शामिल हुईं। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
यह धार्मिक आयोजन रविवार से 24 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रामदास ब्रजलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में संपन्न होगा। कथा का वाचन दीपक कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा किया जाएगा, जिसमें भगवान शिव की महिमा, लीलाओं एवं शिव महापुराण के दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा।
कलश यात्रा के दौरान आयोजनकर्ता डॉ. रामकिशोर श्रीवास्तव द्वारा विधिवत पोथी पूजन भी किया गया। शिव महापुराण कथा के आयोजन के कारण क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस मौके पर गांव के कई लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!