Breaking News

बदायूं में प्रेम विवाह: युवती ने अपनाया सनातन धर्म, मंदिर में युवक से की शादी

Spread the love

बदायूं।
जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती नूर बी ने सनातन धर्म अपनाने के बाद माही नाम धारण कर हिंदू युवक राजकुमार कश्यप से विवाह किया। दोनों ने मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार कश्यप और नूर बी एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवती ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया, जिसके बाद शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात मंदिर में विवाह संपन्न हुआ।
विवाह के दौरान राजकुमार ने माही की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसाथी स्वीकार किया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवती ने अपनी मर्जी से घर छोड़कर यह निर्णय लिया। फिलहाल दोनों साथ रह रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नोट: यह खबर उपलब्ध जानकारी और सोशल मीडिया पर सामने आए तथ्यों के आधार पर है। प्रशासनिक पुष्टि के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!