Breaking News

कादरचौक में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Spread the love

विकासखंड कादरचौक के ग्राम गंगापुर में रविवार रात प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर सफेद बालू और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पीली मिट्टी भरते हुए जब्त की गईं।
खनन एसडीएम मोहित कुमार को सूचना मिली थी कि कादरचौक क्षेत्र में कुछ लोग बिना अनुमति अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। टीम जब गांव पहुंची तो चार ट्रैक्टर मिट्टी से भरे हुए मिले, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई।
मौके पर जांच में पाया गया कि तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पीली मिट्टी से भरी थीं, जबकि एक ट्रैक्टर रास्ते में सफेद बालू लेकर जा रहा था। खनन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज चालक या मौके पर मौजूद लोग प्रस्तुत नहीं कर सके। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
छापेमारी में जब्त सभी वाहनों को थाना कादरचौक परिसर में खड़ा करा दिया गया है। प्रशासन की प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि खनन पूरी तरह अवैध था।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार फल-फूल रहा था। इसकी सूचना कई बार खनन इंस्पेक्टर को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस सख्ती से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।
वहीं खनन विभाग ने साफ कहा है कि जिले में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!