Breaking News

उघैती में चकमार्ग से हटवाया गया अवैध कब्जा, न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई

Spread the love

संवाददाता रिंकू भारद्वाज
उघैती (बदायूं)। नायब तहसीलदार मोहित कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने थाना उघैती क्षेत्र के गांव घँसोली में चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।
तहसील प्रशासन को शिकायत मिली थी कि गांव घँसोली में कुछ लोगों द्वारा चकमार्ग पर कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की मदद से चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सुधाकर पाठक, हल्का लेखपाल मोहम्मद आरिश, अनुराग त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश तिवारी, अपराध निरीक्षक राजवीर सिंह, रामेश्वर सिंह सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
वहीं, दूसरे पक्ष के धूम सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी भूमिधर भूमि पर जबरन चकमार्ग डाला जा रहा है। इस पर नायब तहसीलदार मोहित कुमार ने बताया कि चकमार्ग को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। उच्चाधिकारियों और न्यायालय के आदेश के अनुसार राजस्व अभिलेख व नक्शे के आधार पर ही चकमार्ग को खाली कराया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!