Breaking News

कोषागार बदायूँ में जनरल भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

Spread the love

खबर (संवाददाता)
बदायूँ। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनपद बदायूँ के समस्त जनसाधारण एवं स्टाम्प वेंडरों को सूचित किया है कि कोषागार बदायूँ में जनरल भौतिक स्टाम्प पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उपलब्ध स्टाम्पों में 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये एवं 5000 रुपये मूल्य के स्टाम्प शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि स्टाम्प का क्रय किसी भी कार्यदिवस में कोषागार बदायूँ के खुले कैश काउंटर के माध्यम से नियमानुसार किया जा सकता है। स्टाम्प बिक्री का समय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने स्टाम्प वेंडरों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में कोषागार पहुंचकर आवश्यकतानुसार स्टाम्प क्रय कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …