संवाददाता | गोविंद देवल
जिला टेंट डैकोरेशन एसोसिएशन की बैठक शक्ति टेंट हाउस पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक खुराना ने की। इस दौरान टेंट व्यवसाय के माध्यम से जनमानस को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में मौसमजनित अवरोधों, आपसी सहयोग, जनपद में जीएसटी लक्ष्य को बढ़ाने, समुचित रेट लिस्ट के निर्धारण और सुयोग्य युवा टीम के चयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही नोएडा में होने वाले आगामी अधिवेशन की जानकारी भी सदस्यों को दी गई।
जिला महामंत्री मोतशाम सिद्दीकी ने पंडाल लगाते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। जिला उपाध्यक्ष नवलेश गुप्ता ने सभी टेंट व्यवसायियों को सेवा भाव से कार्य करने, निष्क्रिय लोगों और नकारात्मकता से दूर रहते हुए निरंतर प्रयासशील बने रहने तथा सामाजिक कार्यों में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।
नगर प्रमुख अख्तर अली ने प्राकृतिक अवरोधों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वहीं नगर महामंत्री स्वदीप मथुरिया ने समयबद्धता को टेंट व्यवसाय का प्राथमिक दायित्व बताते हुए इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में विवेक खुराना ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में गोपेश शर्मा, मोहम्मद अफजाल, करन मौर्य, मुहम्मद तारिक, प्रेमचंद पाल, बीरू सागर, अमित शर्मा, अवधेश कुमार, मेहंदी हसन, मदनलाल, मोहम्मद जावेद, गुड्डू अंसारी, मुनेंद्र सिंह, मोहर सिंह, सूरज कश्यप और शिवकुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat