Breaking News

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी, भाजपा के मजबूत भविष्य की जताई उम्मीद
बिसौली।
नगर में नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। ब्लॉक परिसर में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि सामान्य समाज से आने वाले नितिन नवीन को सरकार और संगठन का व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में भाजपा देशभर में और अधिक मजबूत होगी। डीसीबी चेयरमैन जे.के. सक्सेना ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है और किसी भी कार्यकर्ता के लिए किसी भी पद तक पहुंचने के अवसर उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में डीसीडीएफ अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, भाजपा नेता जोगिंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, ठा. रामवीर सिंह एडवोकेट, ठा. पंकज सिंह चौहान, अजय पाराशरी एडवोकेट, मनोज शर्मा, सनवीर पाल, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, रीतेश चौहान, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अनिल रस्तोगी, नीटू पाल, श्रीकृष्ण गुप्ता, कन्हैया, सोनू यादव, शिवराम सिंह, मुकेश शर्मा, राजकुमार मौर्य, ललित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!