Breaking News

सुल्तानपुर टप्पा फरीदनगर के ग्रामीणों ने पोलिंग बूथ गांव में बनाए रखने की मांग की

Spread the love

सहसवान (बदायूं): तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर टप्पा फरीदनगर, ग्राम पंचायत लोहरपुरा के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर अपने गांव में ही मतदान केंद्र बनाए रखने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय में पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव का मतदान केंद्र कई वर्षों से संचालित होता आ रहा है। यदि पोलिंग बूथ किसी अन्य गांव में स्थानांतरित किया गया तो गांव के मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे मतदान प्रतिशत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और ग्रामीणों के अधिकारों का हनन होगा।
शिकायती पत्र में यह भी कहा गया कि गांव में ही मतदान केंद्र बने रहने से बुजुर्ग, महिलाएँ और दिव्यांग मतदाता आसानी से मतदान कर पाएंगे, जबकि अन्य गांव में बूथ होने से आवागमन की समस्या उत्पन्न होगी।
उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोलिंग बूथ उनके गांव में ही रहेगा। ग्रामीणों ने इस निर्णय से राहत की सांस ली।
संवाददाता: डॉ. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …