Breaking News

पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल, 40 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण

Spread the love

बदायूं : जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश के अनुसार 40 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर नए पदों पर तैनात किया गया है।
सूचना के अनुसार, निरीक्षक अनिल कुमार यादव (PNO-122240070) को प्रभारी वीआईपी सेल से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया। वहीं, सुरेश पाल सिंह (PNO-912140548) को प्रभारी चौकी दानपुर, थाना जरीफनगर से थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया।
इसके अलावा कृष्णपाल सिंह और धर्मवीर सिंह को पुलिस लाइन से क्रमशः थाना बिनावर और थाना उसावां में तैनात किया गया। यूपी-112 और वीआईपी सेल में भी कई कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
पूर्व में किए गए कुछ स्थानांतरणों को भी रद्द किया गया है। जैसे कि राजीव कुमार (PNO-112662716) का स्थानांतरण पूर्व में थाना मूसाझाग से थाना फैजगंज बेहटा किया गया था, अब इसे निरस्त कर थाना बिनावर कर दिया गया है। इसी तरह, दिलबाग सिंह, बब्बू सिंह, अनुज कुमार और फुरकान अली सहित कई अधिकारियों के स्थानांतरणों को रद्द कर नए पदों पर तैनात किया गया।
आदेश में

40 से अधिक कर्मचारियों का नाम शामिल है। इसमें निरीक्षक, आरक्षी, कांस्टेबल और विभिन्न थानों के प्रभारी शामिल हैं।
पुलिस विभाग का कहना है कि ये स्थानांतरण जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!