बदायूं जनहित और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं।
सबसे अहम बदलाव के तहत निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ (पीएनओ-132140054) को पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी स्वाट टीम बनाया गया है। उनकी तैनाती को जिले में अपराध नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके अलावा निरीक्षक सुनील अहलावत (पीएनओ-982650040) को प्रभारी डीसीआरबी से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि निरीक्षक नीरज कुमार (पीएनओ-912800138) को प्रभारी जनपदीय अंगुलि चिन्ह इकाई से हटाकर प्रभारी डीसीआरबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह (पीएनओ-892660258) को अपराध शाखा से स्थानांतरित कर प्रभारी जनपदीय अंगुलि चिन्ह इकाई बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अवधेश कुमार (पीएनओ-890700266) को पुलिस लाइन से प्रभारी वीआईपी सैल नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार (पीएनओ-231061535) को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। उपनिरीक्षक अली मियां जैदी (पीएनओ-872400234) का स्थानांतरण चौकी मोहम्मदगंज, थाना कादरचौक से चौकी दानपुर, थाना जरीफनगर किया गया है।
उपनिरीक्षक राजदीप सिंह (पीएनओ-132120342) को थाना फैजगंज बेहटा से थाना कादरचौक भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक मुकेश कुमार त्यागी का पूर्व में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक रामवीर सिंह (पीएनओ-930550877) का स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें प्रभारी चौकी पैरामेडिकल, थाना सहसवान पर ही तैनात रखा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से किया गया है। नए दायित्व मिलने के बाद जिले में पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Budaun Amarprabhat