Breaking News

सरेरा न्याय पंचायत की मासिक शिक्षक संकुल बैठक गंदरोली में सम्पन्न, शैक्षिक नवाचारों पर हुई चर्चा

Spread the love

बिसौली | संवाददाता: आई. एम. खान
न्याय पंचायत सरेरा की मासिक संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन संविलियन विद्यालय गंदरोली में किया गया। बैठक का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ, जिससे वातावरण शिक्षामय और अनुशासित बन गया।
बैठक में शिक्षक संकुल शम्मी कुमार गुप्ता ने महानिदेशक द्वारा प्रेषित मासिक बैठक के महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कराई। इस दौरान सत्र परीक्षा, निपुण विद्यालय आकलन, परीक्षा की तैयारी, शत-प्रतिशत गणवेश समेत विभिन्न शैक्षिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवाचारों और टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) का प्रदर्शन किया। वहीं संविलियन विद्यालय गंदरोली के शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत तैयार किए गए शिक्षण सहायक मॉडल, चार्ट और चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखकर अन्य विद्यालयों से आए शिक्षकों ने सराहना की।
इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना, नोडल शिक्षक संकुल वीरेश कुमार, कन्हैया लाल, मुनेंद्र पाल सिंह, अजय कुमार, अलका, आशा भट्ट, गौरव वार्ष्णेय, सुमन, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
बैठक का समापन निपुण विद्यालय बनाने के संकल्प और राष्ट्रगान के साथ किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!