Breaking News

माघ माह में राम नाम लेखन से भक्तिमय हुआ हाथी बालों का मंदिर

Spread the love

बिसौली | संवाददाता: आई. एम. खान
“श्रीराम नाम के दो अक्षरों में ही सब सुख-शांति समाई है, लिखो रे भाई, जपो रे भाई, श्रीराम नाम सुखदाई है…” इसी भाव के साथ नगर के सर्राफा बाजार स्थित हाथी बालों के मंदिर में पवित्र माघ माह के दौरान प्रतिदिन राम नाम लेखन का आयोजन भक्तों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।
यह धार्मिक कार्यक्रम शुभम रस्तोगी एवं सलोनी रस्तोगी के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से राम नाम का लेखन कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।
कार्यक्रम की आयोजक सौरभ गुप्ता की धर्मपत्नी रूपम गुप्ता ने बताया कि राम नाम का जप और लेखन उन्होंने अपनी जीवन दिनचर्या में शामिल कर रखा है। उन्होंने कहा कि कलयुग में राम नाम का लिखित जप सभी पापों का नाश कर मोक्ष प्रदान करने वाला है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जितना अधिक संभव हो, राम नाम का लिखित जप करें, क्योंकि इसी में सभी का कल्याण निहित है।
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर के संस्थापक मदन मोहन बापूजी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
राम नाम लेखन में कौशल रस्तोगी, नवीन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संदीप गुप्ता, शिखर गुप्ता, हर्ष गुप्ता, लता गुप्ता, रूपम गुप्ता, दीपा गुप्ता सहित ईशान, गर्वित, श्रेयांश, अंबिका, अनवी, अर्विका, इंशिका, राधिका, रिद्धाश, खुशी, यशी, शिवा, अर्नब, कनिष्क, आयुष, काका, आशु, शौर्य, अरुण, केशव, प्रशांत और तरुण आदि श्रद्धालुओं ने सहयोग कर आयोजन को सफल बनाया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर राम नाम की गूंज से भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!