Breaking News

23 जनवरी को पश्चिमी यूपी में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

Spread the love

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी 2026 को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूँ, बरेली, बिजनौर, बुलन्दशहर, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, मथुरा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शामली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!