Breaking News

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस पर संगोष्ठी, छात्राओं ने लिया निष्पक्ष मतदान का संकल्प

Spread the love

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान “विकसित भारत 2047 में उत्तर प्रदेश का योगदान” विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा ने उत्तर प्रदेश दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल जनसंख्या की दृष्टि से, बल्कि संस्कृति, शिक्षा, कृषि और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी देश को दिशा देने वाला राज्य रहा है।
संगोष्ठी के दौरान छात्राओं ने विषय से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राओं ने ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों, रेंजर्स, शिक्षकगण एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!