Breaking News

कालसेन बाबा आदर्श इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन, कवियों की रचनाओं पर गूंजती रही तालियां

Spread the love

बदायूं।
जनपद के ग्राम कादरचौक स्थित कालसेन बाबा आदर्श इंटर कॉलेज लभारी में कवि जयवीर चंद्रवंशी के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. गीतम सिंह ‘गीत्म’ ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार सिंह ‘धारा भैया’ प्रधान कादरचौक रहे।
कार्यक्रम में कालसेन बाबा इंटर कॉलेज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने सभी कवियों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ उसावा से पधारी रश्मिरथी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।
कवि सम्मेलन में सुनील शर्मा समर्थ ने “जीवन को सुखमय करे भरे हृदय में प्रीति, जन-जन का है प्राण धन वंदे मातरम् गीत” पंक्तियों से श्रोताओं को भावविभोर किया। पवन शंखधार ने बसंत ऋतु के सौंदर्य का मनोहारी वर्णन किया। रश्मिरथी ने “उल्फत, मोहब्बत, इखलास यही है…” जैसी ग़ज़ल से खूब वाहवाही लूटी।
अमित वर्मा ‘अंबर’ ने सामाजिक संदर्भों पर आधारित काव्य पाठ किया, वहीं शैलेंद्र मिश्र ‘देव’ की ग़ज़ल ने श्रोताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ा। कवि जयवीर चंद्रवंशी ने प्रेम और मानवीय मूल्यों पर आधारित रचना प्रस्तुत की। ओजस्वी जौहरी ‘सरल’ ने आध्यात्मिक भावों से सजी रचना सुनाई, जबकि आकाश पाठक ने समसामयिक राजनीति पर व्यंग्य के तीर छोड़े।
कवि सम्मेलन में डॉ. प्रीतम सिंह, सुनील कुमार शर्मा, शैलेंद्र मिश्र, अमित कुमार अंबर, अखिलेश कुमार ‘अक्स’, रश्मिरथी, ओजस्वी जौहरी, आकाश पाठक एवं जयवीर चंद्रवंशी ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पवन शंखधार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राजीव वर्मा, ज्ञान सिंह बघेल, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन देर शाम तक काव्य रस की अविरल धारा के साथ संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!