उझानी।
कस्बा उझानी के रेलवे स्टेशन के पास मजदूरी करने जा रहे एक मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जीआरपी पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि मजदूर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहा था, इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला बदायूं जनपद के कस्बा उझानी स्थित रेलवे स्टेशन के पास का है।
Budaun Amarprabhat