Breaking News

इस्माईलपुर में शिक्षा जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने लिया संकल्प

Spread the love

सहसवान, बदायूं | संवाददाता डा. राशिद अली खान
सहसवान क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अज़ीज़ ओ अक़ारिब और ग्रामीणों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने कहा कि अज्ञानता के अंधकार को जड़ से मिटाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा ही वह चिराग़ है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करके समाज को तरक्की की राह पर ले जाती है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की नियमित पढ़ाई, बेटियों की शिक्षा और नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया।
ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे अपने घर-परिवार और आसपास के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर हाफिज अजमल खान, हाफिज मुनाजिर हुसैन, अहमद मियां बरकाती, शेबू राईन, सलमान अंसारी और इशरत अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!