Breaking News

सहसवान में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Spread the love

सहसवान, बदायूं | संवाददाता डा. राशिद अली खान
सहसवान में शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसा सहसवान-बिसौली मार्ग पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर निवासी सत्येन्द्र (28) पुत्र राम रहीस अपने गांव के ही अरमोद (26) पुत्र अजब सिंह के साथ बाइक से सहसवान की ओर आ रहे थे। जब दोनों सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सत्येन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरमोद की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। शिकायती पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!