Breaking News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती एवं डॉ. श्रद्धा श्री यादव ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में पायल जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुस्कान द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व की जानकारी दी और लोकतंत्र में मतदान की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिल्पी तोमर ने किया, जबकि आभार ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर शालू गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस, एनएनसी एवं रेंजर्स की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!