Breaking News

औरंगाबाद खालसा व पलिया झंडा में आयोजित कृषक चौपाल, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने की नई योजना “वीबी जी राम जी” की घोषणा

Spread the love

संवाददाता गोविन्द
बदायूं।
विकास खंड सलारपुर के ग्राम औरंगाबाद खालसा एवं पलिया झंडा में रविवार को कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार बीएल वर्मा एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कृषक चौपाल को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आज का दिन क्षेत्र और प्रदेश के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक नरेगा योजना के माध्यम से लोगों को रोजगार मिला, लेकिन समय के साथ उसमें कई कमियाँ, भ्रष्टाचार और सीमाएँ सामने आईं। इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए सरकार ने नरेगा के स्थान पर एक नई, पारदर्शी और रोजगारोन्मुख योजना “वीबी जी राम जी” की शुरुआत की है।
उन्होंने बताया कि यह योजना केवल मजदूरी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थायी रोजगार, स्थानीय विकास, कौशल आधारित कार्य और ग्राम की जरूरतों के अनुसार योजनाओं को प्राथमिकता देती है। अब मजदूरों को कागजों में नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से काम मिलेगा। फर्जी हाजिरी और बिचौलियों की कोई जगह नहीं होगी।
बीएल वर्मा ने कहा कि “वीबी जी राम जी” योजना के तहत गाँवों में सड़क, नाली, तालाब, पंचायत भवन, गौशाला, वृक्षारोपण सहित अन्य ग्राम विकास कार्य कराए जाएंगे।
वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि इस योजना से गाँव का विकास होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि योजना में हर रुपया सही हाथ तक पहुँचेगा और मेहनतकश व्यक्ति को उसकी मेहनत का पूरा मूल्य मिलेगा। साथ ही ग्रामवासियों, प्रधानों, पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से योजना को ईमानदारी से लागू करने की अपील की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, राघव सिंह चौहान, अनुज सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, रामेंद्र शर्मा, धीर सिंह राजपूत, रमेश राजपूत, सियाराम गुरु, अमर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!