Breaking News

आसफपुर–बिलारी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)।
आसफपुर क्षेत्र के गांव राज टिकौली के समीप आसफपुर से बिलारी मार्ग पर रविवार देर शाम दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह, पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह तथा हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार व आकाश ढाका मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से घायल टिंकू (25) पुत्र नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टिंकू मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर खास का निवासी था। वहीं दूसरे घायल युवक की देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी।
यह हादसा रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास हुआ। घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार सिंह ने की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!