Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

बिसौली | रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रभात फेरी से हुई। फेरी में बच्चे तिरंगा लिए और देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। प्रभात फेरी के पश्चात प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास और विद्यालय संरक्षक समिति के सदस्य गोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया।
मंच पर बच्चों ने भाषण, देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन भी किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार, समान न्याय और समान सम्मान प्रदान करता है, और इसकी रक्षा करना ही भारतीय गणतंत्र की रक्षा है। साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनसीसी कैडेट्स का बैंड रहा। एनसीसी सीटीओ मनोज कुमार, खेल प्रवक्ता सुधाकर शर्मा और समस्त कैडेट्स ने अनुशासन बनाए रखने में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर तरुण शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तिरंगे की ओर देखकर देश की एकता, अखंडता बनाए रखने और संविधान का सम्मान करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!