Breaking News

अलीगढ़ मंडल सहित कई जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी

Spread the love

बदायूं:
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार आगामी 03 घंटों में बदायूं सहित आसपास के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़, बदायूं, बुलंदशहर, कासगंज और संभल जनपदों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
प्रशासन ने किसानों, राहगीरों और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों पर जाने से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!