बिसौली।
आशीष रॉयल पार्क में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कथावाचक पूज्य श्री प्रभु जी महाराज ने नौ दिनों तक भक्तों को देवी भागवत कथा का रसपान कराया। प्रतिदिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समापन अवसर पर मुख्य यजमान डॉ. सुबोध दीक्षित एवं डॉ. सुषमा दीक्षित ने अपने परिवार सहित हवन-पूजन में भाग लिया। कथा श्रवण करने वाले अन्य श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुतियां अर्पित कीं। पूर्णाहुति के साथ विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।
हवन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कथावाचक पूज्य श्री प्रभु जी महाराज सहित सभी सहयोगी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम में मनोज चौधरी, शिवानी चौधरी, चौधरी प्रेमवीर सिंह, शिल्पी चौधरी, श्याम सिंह राठौर (संरक्षक, आशीष रॉयल पार्क समिति), के.एन. सहगल, डॉ. आर.पी. यादव, कृष्ण कुमार अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, डॉ. एस.एम. सिंह, रमेश गंगवार, लक्ष्मी, प्रकाश, सुनील शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संवाददाता: आई एम खान
Budaun Amarprabhat