Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, 5 फरवरी को होगा मतदान

Spread the love

बिसौली।
तहसील बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अल्ताफ हुसैन और प्रेमपाल सिंह ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार सक्सेना व राकेश कुमार भारती मैदान में हैं। सचिव पद के लिए विवेक तिवारी और गजेंद्र यादव ने पर्चा भरा है।
कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार यादव व नवल शर्मा, संयुक्त सचिव पद के लिए रासु कुमार व रिंकू मौर्य, पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए प्रिंस सक्सेना व नाजिम खान तथा ऑडिटर पद के लिए राहुल शर्मा और अमित कुमार ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी एड. प्राणभृत शर्मा सहित एड. कुलदीप यादव, एड. वीरपाल सिंह, एड. नंदकिशोर राना, एड. वेद प्रकाश सक्सेना, एड. सुधाकर सक्सेना, एड. अनूप शर्मा, एड. सुमित शर्मा, एड. सचिन शर्मा, एड. अजीत यादव, एड. अभीक्ष पाठक, एड. बलवीर सिंह, एड. के.पी. सिंह, एड. सचिन सक्सेना, एड. सचिन यादव, एड. गजेंद्र पाल, एड. इकरार खान, एड. विवेक उपाध्याय, एड. उमेश कुमार, एड. जावेद खान, सुनील चौहान, एड. रवेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र यादव, तेजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, नकी खान, विदित शर्मा, एड. मो. सलीम, युधिष्ठिर यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
संवाददाता: आई एम खान


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …