Breaking News

बदायूं क्रिकेट लीग में बच्चों का दमदार प्रदर्शन, हाईवे किचन ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं।
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बदायूं के क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों बदायूं क्रिकेट लीग के तहत अंडर-12 व अंडर-14 वर्ग की फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। लीग में शहर व आसपास के प्रतिष्ठित स्कूलों और संस्थानों की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे युवाओं में क्रिकेट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
लीग में शामिल प्रमुख फ्रेंचाइज़ी और उनके ओनर्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं के श्री आशीष सक्सेना, जीएस हीरो प्रीमिया के श्री अनुपम गुप्ता (जिमी), बिग डैडी टाइटंस के श्री संदीप गुप्ता, ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज व बदायूं के श्री ईशान मेहंदीरत्ता, एल.एम. किंग्स के श्री लवकेश गुप्ता, रेगालिया लायंस के श्री दीपक सक्सेना तथा हाईवे किचन की श्रीमती नाज़ली शामिल हैं।
इसी क्रम में बीपीएल अंडर-14–16 सीजन-1 के अंतर्गत खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में ब्लूमिंग डेल बदायूं और हाईवे किचन की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ब्लूमिंग डेल बदायूं की टीम 19.1 ओवर में मात्र 87 रन पर ऑलआउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाईवे किचन की टीम ने संयमित और आत्मविश्वास भरी बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बना लिए और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। गेंदबाज़ों की सटीक लाइन-लेंथ और बल्लेबाज़ों के धैर्यपूर्ण खेल ने टीम की जीत को यादगार बना दिया।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और जोश के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
आयोजकों के अनुसार बदायूं क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!