Breaking News

बदायूं: ARTO की कार्रवाई में खनन माफियों पर FIR, 3 ओवरलोड वाहनों पर चालान

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में 29 जनवरी 2026 को ARTO द्वारा खनन माफियों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
थाना फैजगंज बेहटा के अंतर्गत ग्राम कोकरा पर बालू से भरे दो ट्रक खड़े पाए गए। चालक परिचालकों द्वारा बिल्टी मांगने पर बिल्टी दे दी गई, लेकिन दोनों चालक दूसरी गेट से भाग गए। इसके बाद तीन अन्य अभियुक्तों ने वाहन संख्या UP14CN9974 को ARTO की गाड़ी के सामने रोक दिया और ARTO से अभद्रता करने लगे।
तत्काल ARTO ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुँचने पर तीनों आरोपी भाग खड़े हुए, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया। ARTO ने थाना फैजगंज बेहटा में तीनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारी से अभद्रता और बल प्रयोग के आरोप में FIR दर्ज कराई।
साथ ही 3 ओवरलोड वाहनों पर चालान लगाया गया और उन्हें बंद करने की कार्यवाही की गई, तथा 2 खनन माफियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!