बिसौली। विधानसभा क्षेत्र बिसौली में एसआईआर (Special Intensive Revision) अभियान के तहत उन मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया तहसील सभागार में जारी है, जिनकी मैपिंग पहले नहीं हो सकी थी। इस अभियान के लिए 37 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। अब वे अपने बयान दर्ज कराने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराने तहसील में पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को एसडीएम राशि कृष्णा ने राधेश्याम, सावित्री देवी, सविता यादव, बतासो, मनोज, भगवान श्री, बिजनेस, पिंकू, राजकुमारी, अंजलि, बबलू कुमार, नन्हीं देवी, प्रेमवती, रोहिणी, विमला देवी, मीना देवी, सुनीता, प्रेमा देवी, सोमवती सहित अन्य के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज किया और पोर्टल पर उनकी मैपिंग कराई।
एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। नोटिस के बाद आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड संचित किया जा रहा है और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है, ताकि मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रह जाए।
उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई मतदाता किसी कारणवश सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसके घर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
Budaun Amarprabhat