Breaking News

बिसौली: चौधरी किशन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल का 10वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Spread the love


संवाददाता: आई एम खान
बिसौली: चौधरी किशन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल मोहम्मदपुर में शुक्रवार को दसवां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और नाटकों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बिसौली अबरार अहमद और जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह ने किया। मुख्य अतिथि अबरार अहमद ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अंत में प्रबंधक परिवार की ओर से चंद्रभान सिंह, महिपाल सिंह, जगतपाल सिंह, सत्यपाल सिंह और थान सिंह ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सौरभ भारती, कुमारी गौरव, सानू चौधरी और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक प्राप्त नत्थू लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह एवं भूपेंद्र दिवाकर, ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह यादव, एनएएस विशाल सिंह, प्रदेश महासचिव विष्णु यादव, युवा जिलाध्यक्ष शिवम यादव, प्रदेश सचिव सोमेश सिंह, चौधरी गनी कुरैशी और प्रेमपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!