Breaking News

मोटर ड्राइविंग स्कूल में अनियमितता, चार वाहन सड़क पर चलने लायक नहीं पाए

Spread the love

बदायूं सड़क सुरक्षा माह के तहत शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में आज जिले के मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यू स्टार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के वाहनों में कई कमियां पाई गईं।
जांच के दौरान चार वाहन मौके पर ही ऐसे पाए गए जो मार्ग पर चलने योग्य नहीं थे। स्कूल संचालक को हिदायत दी गई है कि वह अपने वाहनों की तकनीकी कमियों को पूरी तरह दुरुस्त करने के बाद ही उन्हें सड़क पर चलाएं।
अनियमितताओं के चलते इस ड्राइविंग स्कूल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हेतु उप परिवहन आयुक्त बरेली को पत्र भेजा जाएगा। अधिकारियों ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में अनियमितता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …