Breaking News

डीएम-एसएसपी की जेल में अचानक एंट्री, बैरक से भोजनालय तक मचा निरीक्षण का हड़कंप

Spread the love


बदायूं।
जिलाधिकारी बदायूं अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जिला कारागार बदायूं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बंदी बैरकों, भोजनालय और चिकित्सालय का गहनता से निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर सख्ती बरतने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए गए, साथ ही सीसीटीवी कैमरों के संचालन और निगरानी व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …