Breaking News

तेहरा गांव के पास सड़क पर आई फुटबॉल से हादसा, बाइक सवार महिला गंभीर घायल

Spread the love

बदायूं।
थाना कादरचौक क्षेत्र के निधापुरा गांव निवासी 35 वर्षीय रामसेवक अपनी पत्नी धर्मवती के साथ बाइक से अलीगंज स्थित ससुराल से गांव लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे थाना उझानी क्षेत्र के तेहरा गांव के पास सड़क पर खेल रहे युवकों की फुटबॉल अचानक सड़क पर आ गई।
फुटबॉल पर बाइक का पहिया चढ़ते ही संतुलन बिगड़ गया और बाइक पर पीछे बैठी धर्मवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …