Breaking News

गांधी ग्राउंड में एकता विकास प्रदर्शनी और अंडर वाटर फिश टनल ‘जल परी’ का भव्य उद्घाटन

Spread the love

बदायूं | गांधी ग्राउंड में आयोजित एकता विकास प्रदर्शनी एवं अंडर वाटर फिश टनल ‘जल परी’ का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी और शहरवासी मौजूद रहे।
उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और विकास की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि एकता विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं, नवाचारों और सामाजिक संदेशों की जानकारी मिलती है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होती है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।
नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि यह प्रदर्शनी बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ मनोरंजन का भी बेहतर माध्यम है। उन्होंने बताया कि अंडर वाटर फिश टनल ‘जल परी’ लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। ऐसे आयोजनों से शहर में सकारात्मक माहौल बनता है और लोगों को नया अनुभव प्राप्त होता है।
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सराहना की। कार्यक्रम के दौरान गांधी ग्राउंड में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया, वहीं देर शाम तक लोग प्रदर्शनी और फिश टनल का आनंद लेते रहे।
इस मौके पर सभासद मुकेश साहू, सभासद मोहित सक्सेना, बब्लू, इकबाल अहमद, ओमप्रकाश, सुनील गुप्ता, बंटी साहू, अहमद हुसैन, शाहरुख अल्वी, अंकित अग्रवाल, रवि सक्सेना, विनोद साहू, अंकित जोशी, सुमित ठाकुर, विशाल साहू, सुरजीत गुप्ता, राजीव साहू, लक्ष्मी साहू, दुर्गेश जोशी, सुषमा साहू, भूदेवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!