Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बनाई आंदोलन की रणनीति, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बदायूं | अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मालवीय आवास गृह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भला हो पाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है, जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजे जा रहे हैं।
इसी क्रम में बदायूं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, जनपद में लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान करने की मांग की गई।
इसके अलावा एफआरएस और चेहरा प्रमाणीकरण की प्रक्रिया तब तक स्थगित रखने की मांग उठाई गई, जब तक आंगनबाड़ी केंद्रों को मोबाइल उपलब्ध नहीं करा दिए जाते। साथ ही मांग की गई कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या के अनुसार भेजा जाए, क्योंकि कम राशन आने से गांवों में शिकायतें होती हैं और कार्यकर्ताओं को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
इस मौके पर निशा सक्सेना, शोभा वर्मा, खजाना देवी, कुमकुम रानी जौहरी, अर्चना सक्सेना, गीता सक्सेना, सुमन लता, रीता यादव, नीरज सक्सेना, वीरबाला सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!