Breaking News

31 जनवरी को बदायूं आएंगे सांसद आदित्य यादव, बनवारी सिंह यादव की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

Spread the love


बदायूं | समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव शनिवार 31 जनवरी 2026 को बदायूं जनपद के नौशेरा स्थित फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सहभाग करेंगे। यह कार्यक्रम स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव की 77वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से होगा।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सांसद आदित्य यादव अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनेंगे और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
सांसद के आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!