Breaking News

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज, फखरे अहमद शोबी ने शुरू किया मतदाता सहायता कैंप

Spread the love

बदायूं | प्रदेश में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य एक बार फिर तेज हो गया है। जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके जवाब के लिए मतदान स्थलों पर सरकारी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही 31 जनवरी और 1 फरवरी को सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में समाजसेवी फखरे अहमद शोबी ने एक नई पहल करते हुए मतदाता सहायता कैंप का शुभारंभ किया है। कैंप में वर्ष 2026 की ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है, जिसमें लोग अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम जांच सकते हैं। इसके साथ ही फॉर्म नंबर 6 और फॉर्म नंबर 8 भी कैंप पर उपलब्ध हैं, जिन्हें भरकर सीधे संबंधित बीएलओ को जमा किया जा सकता है।
फखरे अहमद शोबी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे शहर में तीन पहिया वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में भागीदारी करें।
उन्होंने बताया कि सरकार के विशेष अभियान के तहत 31 जनवरी और 1 फरवरी को सभी बीएलओ अपने बूथों पर बैठेंगे। आमजन की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने बूथ पर जाकर अपना नाम दर्ज कराएं और यदि मतदाता सूची में कोई त्रुटि हो तो उसका संशोधन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की हर समस्या के समाधान के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the loveओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई संवाददाता – गोविंद …

error: Content is protected !!