बिसौली | संवाददाता: आई एम खान
नगर के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिसौली टाउन पर रविवार को तीसरे चरण में मशीनों के बदलाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 01 फरवरी को सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें।
एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर स्थापित पुरानी वीसीबी काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी थी, जिसे बदला जाना आवश्यक हो गया है। इसी कारण रविवार को उपकेंद्र की सप्लाई बंद रखी जाएगी।
बिजली कटौती के दौरान 11 केवी फीडर बदायूं रोड, बुध बाजार, चंदौसी रोड, आसफपुर रोड और साहू रामलखन कोल्ड स्टोर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक पूरी तरह ठप रहेगी।
विद्युत विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था पहले से बेहतर और सुरक्षित हो जाएगी।
Budaun Amarprabhat