Breaking News

इस्लामनगर में केमिस्ट एसोसिएशन की गोष्ठी, बिना पर्चे नशीली दवाएं न बेचने का लिया संकल्प

Spread the love

इस्लामनगर | संवाददाता: आई एम खान
स्थानीय केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से एस.बी. पब्लिक स्कूल में मेडिकल स्टोर्स की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि लवकुश प्रसाद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में केमिस्ट मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि लवकुश प्रसाद ने अपने संबोधन में थोक लाइसेंस को लेकर शासन द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी केमिस्टों से अपील की कि बिना चिकित्सक के पर्चे के किसी भी प्रकार की नशीली दवा न बेची जाए, क्योंकि नशे की वजह से देश का युवा वर्ग तेजी से बर्बाद हो रहा है।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कविता के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संगठन की ओर से यह विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन से जुड़ा कोई भी केमिस्ट बिना पर्चे के दवाइयों की बिक्री नहीं करेगा।
लवकुश प्रसाद के इस्लामनगर पहुंचने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ मेडिकल स्वामी भगवान दास गुप्ता, शैलेश गुप्ता, अवधेश मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, ईलू गुप्ता, आशीष गुप्ता, स्पर्श सक्सेना, शेख मिर्जा सहित अन्य केमिस्ट प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में नववर्ष के उपलक्ष्य में सभी केमिस्टों को उपहार वितरित किए गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!