Breaking News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की गोष्ठी

Spread the love

कल्लिया |
महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर गाँव कल्लिया में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएम डब्ल्यू विमल वार्ष्णेय ने उपस्थित लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।
गोष्ठी में बताया गया कि कुष्ठ रोग की पहचान आसान है। इसके लक्षणों में हल्के रंग के धब्बे, हाथ-पैर में झनझनाहट, भौंह का बाल गिरना आदि शामिल हैं।
विमल वार्ष्णेय ने कहा कि इसका इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग छुआ-छूत से नहीं फैलता, बल्कि यह छींकने या छोटी-छोटी बूंदों से संक्रमण फैलने पर हो सकता है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और जागरूकता संदेश को गंभीरता से लिया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा …