Breaking News

बिसौली: जायन्ट्स ग्रुप का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न

Spread the love


बिसौली |
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली सिटी का चतुर्थ अधिष्ठापन समारोह श्री रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई और समाज सेवा, सहयोग एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी, विशिष्ट अतिथि पद्मा भार्गव और यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने गणेश पूजन के साथ किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष एड. सुमित गोयल, सचिव सोमवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने विधिवत शपथ ग्रहण की। ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने जायन्ट्स कॉलर पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित गोयल को पदभार सौंपा।
मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी और विशिष्ट अतिथि पद्मा भार्गव ने अपने संबोधन में समाज सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए सदस्यों और नई कार्यकारिणी को निरंतर सेवा के लिए प्रेरित किया। समारोह में निवर्तमान सचिव प्रशांत गर्ग ने पिछले वर्ष ग्रुप द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रशांत गर्ग ने किया। सभी उपस्थित सदस्यों ने हाउजी गेम का आनंद लिया और विभिन्न उपहार जीते। वहीं प्रव्या गोयल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में रंग भर दिया।
समारोह में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा और श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने ग्रुप के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य चितरंजन गुप्ता, डॉ. अंकुश गुप्ता, विपुल गोयल, शुचित अग्रवाल, युग कृष्ण गर्ग, अमित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, प्रियांक अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, नितिन अग्रवाल, डॉ. वैभव वार्ष्णेय, डॉ. सूरज भौमिक, मोहित अग्रवाल, वैभव माहेश्वरी और नगर के गणमान्य नागरिक विनय गर्ग, राहुल गोयल, डॉ. जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अंत में अध्यक्ष सुमित गोयल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!