Breaking News

पूर्णमासी पर कादरचौक में गंगा स्नान, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Spread the love

कादरचौक | अमर प्रभात प्रतिनिधि: शिव प्रताप सिंह
आज पूर्णमासी के अवसर पर कादरचौक में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कादरगंज घाट, जोरी नगला घाट और अन्य तटों पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
कादरचौक चौराहे पर प्रशासन और स्थानीय लोगों द्वारा व्यवस्थित सुरक्षा व व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा गया, जिससे माहौल शांतिपूर्ण और सुचारू बना रहा। लोगों ने इस आयोजन में किए गए इंतजामों की सराहना की और बताया कि इस बार कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
स्थानीय समाजसेवी कल्लू कश्यप ने बताया कि कादरचौक में कश्यप समाज की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी भंडारों का आयोजन धूमधाम से किया गया, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे।
श्रद्धालुओं और आयोजकों ने इस आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बताते हुए आगामी वर्षों में भी ऐसी व्यवस्था की आशा जताई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा की मासिक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक गांव पैगा …