Breaking News

हथौड़ा मंदिर में 15वां विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

Spread the love

बिसौली |
नगर के प्राचीन हथौड़ा मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में 15वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
भंडारे का आयोजन मुख्य यजमान सुमन लता जौहरी, अल्पना जौहरी, कौशल जौहरी एवं इंजीनियर निकुंश जौहरी द्वारा किया गया। भंडारे से पूर्व 108 कन्याओं, वरुआ एवं ब्राह्मणों को विधिवत भोजन प्रसाद कराया गया। साथ ही रोली से तिलक कर दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया गया।
इस पावन अवसर पर बलदेव धाम से पधारे पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद महाराज का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। आयोजन में एसडीएम राशि कृष्णा, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक उर्फ बंटी भैया, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, चेयरमैन अबरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा डॉ. मनोज महेश्वरी, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. वैभव गुप्ता, सनवीर पाल, वीरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक शर्मा, मुकेश शर्मा, विशाल कश्यप, अमित शर्मा, गौरी शंकर कथूरिया, गीतिका जौहरी, अंशी जौहरी समेत क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और सद्भाव का सुंदर संगम देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …