Breaking News

एसपी देहात ने बिसौली में किया पैदल मार्च, अपराधियों को चेतावनी

Spread the love

बिसौली |
एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने रविवार को कोतवाली पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसपी देहात ने रोडवेज बस अड्डा, आसफपुर रोड तिराहा, टंकी रोड, दबतौरी तिराहा, अटल चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की। पैदल मार्च के दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की।
डॉ. कठेरिया ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास पैदा करना बताया गया। इस अवसर पर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, जब्बार अली, उपनिरीक्षक सुभाष सिंह, अरविंद कुमार, मदनपान सिंह, हितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …