Breaking News

विद्या भारती विद्यालय का एक दिवसीय प्रांतीय अवलोकन, शिक्षण व्यवस्था की हुई समीक्षा

Spread the love

बदायूं।
मीरा चौकी स्थित विद्या भारती विद्यालय श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का प्रांतीय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय अवलोकन समय दानी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। अवलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल वंदना सत्र से हुआ।
प्रांतीय समय दानी कार्यकर्ता अमृतपाल सिंह एवं गुरचरण मिश्रा ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, आर्थिक पक्ष, नियोजन एवं क्रियान्वयन, सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता, संस्कार केंद्र तथा विभिन्न समूहों की बैठकों के आधार पर विद्यालय का विस्तृत अवलोकन किया।
अवलोकन समिति के सदस्य अमृतपाल सिंह ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाते हुए विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में समाज में उच्च स्थान पर कार्य कर रहे हैं।
आगंतुक अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कराया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ आचार्य कमलेश कुमार ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, हिमांशु उपाध्याय, प्रवेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!