Breaking News

बिल्सी में श्री बालाजी भक्ति धाम पर हुआ हनुमान जी का भव्य श्रृंगार

Spread the love


बिल्सी। नगर के थाना रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर आज श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। यह धार्मिक आयोजन श्री बालाजी भक्त मंडली, बिल्सी के तत्वाधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी महाराज को स्नान कराकर की गई। इसके बाद विधि-विधान से चोला चढ़ाया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के उपरांत आरती और पूजा-अर्चना हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मंदिर के सेवादार और भक्तजन मौजूद रहे।
धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!