Breaking News

बदायूं में विकास की रफ्तार तेज, 2.46 करोड़ से 25 सड़कों-नालों का निर्माण

Spread the love

पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में बिना भेदभाव हो रहे विकास कार्य
बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में बदायूं शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। पालिका प्रशासन द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी समुदायों को साथ लेकर शहर के समग्र विकास के लिए बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
नगर पालिका की ओर से लगभग 2 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में 25 सीसी सड़कें, नालियां, पुलिया, इंटरलॉकिंग सड़कें और आरसीसी कवर्ड नाले बनाए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से शहर के कई इलाकों में आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी।
पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बताया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर वार्ड में ज़रूरत के अनुसार सड़क, नाला और इंटरलॉकिंग का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, जिससे बदायूं शहर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बन सके।
उन्होंने बताया कि ऊपरपारा, लालपुल, रंगीन मस्जिद क्षेत्र, कबूलपुरा, डीएम आवास के पीछे, रंगरेजान वाली गली, लोटनपुरा, कृष्णापुरी, जालन्धरी सराय, नागरान, नई सराय, लक्ष्मी बिहार कॉलोनी, ब्रह्मपुर, वार्ड संख्या 24, 28 सहित शहर के अनेक मोहल्लों में सीसी रोड, नाली और आरसीसी कवर्ड नालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही गांधी ग्राउंड में गेट निर्माण और प्रमुख चौराहों पर रैंप सहित कवर्ड नाले भी बनाए जाएंगे।
पालिका अध्यक्ष ने कहा,
“हमारा उद्देश्य बदायूं नगर को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है। जहां वर्षों से सड़क, नाली और जल निकासी की समस्या थी, वहां अब योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने बताया कि पदभार संभालने के बाद चौकसी, पारदर्शिता और कार्यों की गति पर विशेष जोर दिया गया है। कई इलाकों में वर्षों से रुके पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया गया, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!