Breaking News

UP बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा आदेश

Spread the love

जूते-मोजे उतरवाकर जांच पर रोक, मुख्य द्वार पर ही होगी तलाशी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। अब परीक्षार्थियों से जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा लेने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर जांच केवल मुख्य द्वार पर ही की जाएगी।
सरकार के निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डिंग सिस्टम की नियमित जांच की जाएगी। यदि किसी केंद्र पर कैमरा खराब पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल डीआईओएस और कंट्रोल रूम को देना अनिवार्य होगा।
छात्राओं की तलाशी को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। छात्राओं की तलाशी केवल महिला शिक्षिकाएं ही करेंगी, किसी भी स्थिति में पुरुष शिक्षक छात्राओं की तलाशी नहीं लेंगे।
इस संबंध में मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
गौरतलब है कि UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …