Breaking News

7.47 करोड़ की सौगात: बदायूं की लाइफलाइन बनेगी

Spread the love

वजीरगंज-सुरसैना-उसैता रोड, बरसों की परेशानी खत्म
बदायूं।
नववर्ष की शुरुआत बदायूं क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आई है। शहर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से लंबे समय से बदहाल पड़ी वजीरगंज-सुरसैना-उसैता रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने 7 करोड़ 47 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। पहली किस्त के रूप में 70 लाख रुपए कार्यदायी संस्था को जारी भी कर दिए गए हैं, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
करीब 6 किलोमीटर लंबी यह सड़क बीते कई वर्षों से जर्जर हालत में थी। हालात ऐसे थे कि वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाती थी, जिससे आमजन बेहद परेशान रहता था।
विधायक के प्रयास लाए रंग
पिछले दिनों विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने स्वयं सड़क का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की मांग रखी थी। जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर सड़क के चौड़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की।
विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क के चौड़ीकरण के लिए 7.47 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए। लोक निर्माण विभाग को कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, किसानों, व्यापारियों और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक का बयान
इस संबंध में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा,
“इस सड़क को लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशान थे। अब चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इससे विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। मैं स्वयं मौके पर जाकर कार्य की प्रगति का जायजा लूंगा।”
क्षेत्र में खुशी की लहर
सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत होने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की रीढ़ साबित होगी और अब बदायूं में विकास का पहिया और तेज रफ्तार से दौड़ेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“बरौलिया में खुला हाईवे का सबसे बड़ा पेट्रोल पंप, मालिक की मुस्कान के साथ किसानों और यात्रियों को मिली राहत!”

Spread the loveबरौलिया (बिल्सी)। संवाददाता: गोविंद देवल तहसील क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग पर रविवार को …

error: Content is protected !!